Friday, 21 October 2016

गूगल खोज (GOOGLE SEARCH) की सेटिंग्स के बारे में जाने - Learn Google Settings In Hindi

दुनिया भर में लोग इंटरनेट पर जानकारियां और वेबसाइट खोजने के लिए सबसे ज्यादा GOOGLE का प्रयोग करते है, इतने उपयोगी गूगल सर्च की सेटिंग के बारे में जानना बहुत आवश्यक है।

यहाँ हम जानेंगे की कैसे गूगल खोज की सेटिंग (GOOGLE SEARCH SETTING ) पर जाएँऔर वहां क्या क्या विकल्प मौजूद है।

कैसे जाएँ गूगल की सेटिंग पर ?

इसके लिए आपके पास दो तरीके है:

पहला तरीका : सीधे इस लिंक पर क्लिक करें:

इस लिंक पर क्लिक करने से आप सीधे अपने GOOGLE खोज की सेटिंग पेज पर चले जाएंगे, यदि आपने GOOGLE पर लोगिन नहीं किया हुआ है, तो आपसे लोगिन करने को भी पूछा जा सकता है ताकि आपकी सेटिंग सेव हो सके। 

दूसरा तरीका :
  1. GOOGLE की वेबसाइट पर जाएँ 
  2. वेबसाइट के अंत में नीचे "Settings" पर क्लिक करके > Search Settings पर क्लिक करें 
    यदि आप मोबाइल पर GOOGLE का प्रयोग कर रहे है, तो यह Setting  लिंक गूगल वेबसाइट के फुटर लिंक में पहले लिंक के रूप में मिल जाएगा । 
      

GOOGLE सेटिंग में क्या क्या विकल्प है ?

GOOGLE की Settings > Search Settings पर जाकर आप निम्न प्रकार से GOOGLE SEARCH व्यवहार का आपके कंप्यूटर या मोबाइल के लिए बदल सकते है। 


1. सुरक्षित खोज फ़िल्टर - गूगल सेटिंग 


यदि आपके परिवार के लोग और बच्चे आपके कंप्यूटर या GOOGLE कहते से इंटरनेट का प्रयोग करते है, तो इस फ़िल्टर की सेटिंग चालू करने से हिंसक, व्यस्क और अनुचित फोटो सामग्री आपके GOOGLE खोज परिणामों में नहीं दिखाई देगी। 

आपके खोज परिणामों में अनुचित सामग्री न दिखे इसके लिए निम्न चेकबॉक्स पर क्लिक करके इस फ़िल्टर को आप प्रारम्भ कर सकते है:


सेटिंग में किसी भी प्रकार के परिवर्तन के बाद पेज के अंत में जाकर उन्हें सहेजना (Save करना ) न भूलें, यह यहाँ दी गयी सभी सेटिंग के लिए करें । 


2. GOOGLE झटपट अनुमान (Google Instant Predictions)

 जब  भी आप GOOGLE में कुछ लिख कर सर्च करना प्रारम्भ करते है, GOOGLE आपका लिखना पूरा होने से पहले ही, उस शब्द से जुड़े अनुमान लगाना प्रारम्भ कर देता है:

GOOGLE झटपट अनुमान

यह आम तौर पर यह आपके लिए काफी उपयोगी सिद्ध होता है और आपको सही सामग्री तक जल्दी पहुंचता है।

लेकिन यदि आपके कंप्यूटर का इंटरनेट स्लो है या आप नहीं चाहते की आपको इस प्रकार से सुझाव दिखाए जाएँ, तो आप इसे निम्न सेटिंग से बदल सकते है:

गूगल खोज (GOOGLE SEARCH) की सेटिंग्स


3. GOOGLE खोज पर कुछ खोजते समय कितने परिणाम देखना चाहते है ?

आम तौर पर हम जब भी GOOGLE पर खोज लिख कर खोजते है, तो हमें पहले पन्ने पर 10 लिंक परिणाम दिखाई देते है, उसके बाद वाले परिणामों के लिए हमें अगले पन्नों पर जाना पड़ता है।

google khoj parinam

यदि आप GOOGLE खोज के पहले पन्ने पर दिखाए जाने वाले परिणामों की संख्या बढ़ाना चाहते है, तो निम्न सेटिंग के जाकर आप ऐसा कर सकते है, लेकिन ध्यान रहे इससे आपका पेज थोड़ा धीमे लोड होगा।

GOOGLE कितने परिणाम setting


4.  व्यक्तिगत / निजी सूचनाएं और जानकारियां

आप बहुत सारी GOOGLE सेवाओं का प्रयोग करते है जैसे जी-ईमेल, गूगल मैप, GOOGLE कैलेंडर, गूगल प्लस इत्यादि, जहाँ आपके व्यक्तिगत जानकारियां और संवाद GOOGLE के सर्वर पर सेव रहते है । 

उदहारण के लिए - अपनी आगामी उड़ानें, रेस्टोरेंट आरक्षण, या नियुक्तियों के बारे में जानकारी

क्या आप चाहते है की जब आप किसी जानकारी के बारे में खोजें , तो GOOGLE आपकी व्यक्तिगत जानकारियां और सूचनाएं खोज परिणाम में न दिखाएँ, तो इसे निम्न सेटिंग पर जाकर बदल सकते है। 



5. GOOGLE परिणाम के लिंक को कहाँ खोलना चाहते हो?

सामान्यतः यदि आप GOOGLE परिणाम के किसी भी लिंक पर क्लिक करेंगे तो वह उसी विंडो में (Open in Same window) खुलता है। 

लेकिन यदि आप चाहते हो की, आपके द्वारा क्लिक करने पर हर लिंक अलग ब्राउज़र विंडो में खुले तो उसके लिए आपको निम्न सेटिंग में परिवर्तन करने होंगे ।

GOOGLE परिणाम के लिंक को कहाँ खोलना setting

सेटिंग में परिवर्तन करने के बाद सहेजना (सेव करना) न भूलें

उपरोक्त किसी भी सेटिंग में परिवर्तन करने के बाद, आप पेज में सबसे नीचे जाकर सहेजें या Save बटन पर क्लिक कर अपने सेटिंग परिवर्तनों को सहेजना न भूले:
google khoj setting sahejen


आशा है आपको यह पोस्ट अच्छी और उपयोगी लगी होगी, अपने कमेंट लिख कर अवश्य अवगत करवाएं, धन्यवाद।

290 से भी ज्यादा पोर्टेबल सॉफ्टवेयर डाउनलोड, करें एक साथ ? - Hindi Computer Trick To Download 290+ Software

हम अपने कंप्यूटर पर अच्छे अच्छे सॉफ्टवेयर डाउनलोड करके रखना चाहते है, और जब भी कहीं से कोई अच्छा सॉफ्टवेयर मिलता है तो उसे सहेज कर रखना चाहते है, जिससे काम पड़ने पर हम उस सॉफ्टवेयर का उपयोग कर सकें|

आज आप यहाँ ऐसी कंप्यूटर ट्रिक सीखेंगे जिसमें एक ही सॉफ्टवेयर की मदद से आप विभिन्न उपयोग के 290 से भी ज्यादा सॉफ्टवेयर एक साथ अपने कंप्यूटर पर डाउनलोड और इनस्टॉल कर सकते है|

कौन कौन से सॉफ्टवेयर डाउनलोड होंगे?

290 से भी ज्यादा सॉफ्टवेयर में आपके कंप्यूटर पर निम्न प्रकार के सॉफ्टवेयर डाउनलोड होंगे:

  • ऑडियो : 
    • फाइल को एडिट करने के लिए 
    • ऑडियो फाइल को प्ले करने के लिए 
    • रेडियो 
    • रैपर 
    • टैगर 
    • टेक्स्ट से स्पीच 
    • ऑडियो आइडेंटिफायर 
ऑडियो सॉफ्टवेयर डाउनलोड

  • सी.डी./ डी.वी/डी. के लिए 
    • बर्निंग टूल 
    • कवर प्रिंटर 
    • इमेज बनाने का सॉफ्टवेयर 
सी. डी. डी. वी. डी. सॉफ्टवेयर

  • फाइल मैनेजमेंट के लिए 
    • बैकअप सॉफ्टवेयर
    • कैटलॉगर 
    • फाइल तुलना के लिए टूल 
    • कम्प्रेशन 
    • डीफ्रेगमेंटर 
    • डायरेक्टरी लिस्टर 
    • डिस्क स्पेस टूल 
    • डुप्लीकेट फाइल फाइंडर 
    • फाइल मेनेजर 
    • फाइल रिकवरी सॉफ्टवेयर
    • री-नेमर 
    • फाइल सर्च 
    • फाइल स्प्लिटर
    • सिंक्रोनाइजेशन 
फाइल मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर

  • ग्राफ़िक्स - फोटो सॉफ्टवेयर 
    • कलर पिकर 
    • फोटो एडिटर 
    • फोटो इफ़ेक्ट और फ़िल्टर सॉफ्टवेयर
    • आइकॉन एडिटर 
    • स्क्रीन कैप्चर सॉफ्टवेयर टूल 
    • फोटो व्यूअर 
ग्राफ़िक्स - फोटो सॉफ्टवेयर

  • इंटरनेट टूल और सॉफ्टवेयर
    • बुकमार्क मेनेजर 
    • इंटरनेट डाउनलोड मैनेजर
    • ईमेल क्लाइंट 
    • FTP क्लाइंट 
    • चैट और मैसेंजर टूल 
    • वेबसाइट बनाने के लिए सॉफ्टवेयर
    • वेबसाइट की कॉपी बनाने के लिए सॉफ्टवेयर
इंटरनेट टूल और सॉफ्टवेयर

  •  नेटवर्किंग और सर्वर सॉफ्टवेयर
    • बैंडविड्थ मोनिटर
    • रिमोट कंप्यूटर कण्ट्रोल 
    • नेटवर्क स्कैनर 
    • नेटवर्क सेटिंग मेनेजर 
    • टेलनेट, SSH क्लाइंट 
    • आई. पी. एंड नेटवर्क स्टफ 
 नेटवर्किंग और सर्वर सॉफ्टवेयर

  • ऑफिस सॉफ्टवेयर और टूल्स 
    • कैलकुलेटर 
    • कैलेंडर 
    • क्रोनो 
    • नोट मेनेजर 
    • पीडीऍफ़ सॉफ्टवेयर
    • टेक्स्ट एडिटर 
    • प्रेजेंटेशन सॉफ़्टवेयर 
    • टुटोरिअल क्रिएटर 
    • यूनिट कनवर्टर 
    • अन्य डेस्कटॉप टूल, जैसे एप्लीकेशन लांचर, क्लॉक,क्लिपबोर्ड मेनेजर, नोट, 
    • वर्चुअल डेस्कटॉप सॉफ्टवेयर
ऑफिस सॉफ्टवेयर और टूल्स

  • सिक्यूरिटी, एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर और टूल्स 
    • एंटी- वायरस सॉफ्टवेयर
    • एंटी-स्पाई वेयर
    • एन्क्रिप्शन सॉफ्टवेयर और टूल 
    • इंटीग्रिटी चेकर टूल 
    • पासवर्ड मेनेजर 
    • प्राइवेसी मेनेजर 
    • सिक्योर डिलीट 
सिक्यूरिटी, एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर और टूल्स

  • कंप्यूटर और सिस्टम मैनेजमेंट टूल्स 
    • डिस्क मेनेजर 
    • सिस्टम मेनेजर, क्लीनर टूल 
    • अन-इंस्टालर 
    • हेक्स -एडिटर 
    • हार्डवेयर मोनिटरिंग टूल 
    • स्टार्ट-अप मेनेजर 
    • विडियो कार्ड मेनेजर 
    • रजिस्ट्री टूल 
    • टेस्ट टूल्स 
    • अपडेट चेकर, इत्यादि 
कंप्यूटर और सिस्टम मैनेजमेंट टूल्स

  • विडियो टूल और सॉफ्टवेयर
    • वीडियो कैप्चर
    • वीडियो कनवर्टर 
    • वीडियो एडिटर 
    • वीडियो प्लेयर 
    • वीडियो रिपेयर 
    • अन्य वीडियो टूल 
विडियो टूल और सॉफ्टवेयर

कहाँ करें से सभी सॉफ्टवेयर एक साथ डाउनलोड?
ये  सभी सॉफ्टवेयर आप एक साथ डाउनलोड कर अपने कंप्यूटर या किसी पोर्टेबल पेन ड्राइव / हार्ड ड्राइव पर इनस्टॉल कर सकते है| 

ये सॉफ्टवेयर पोर्टेबल है,  इसलिए आप इनको अपनी पेन ड्राइव / एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव पर इनस्टॉल करने के बाद, उस हार्ड ड्राइव को किसी अन्य कंप्यूटर पर वह हार्ड ड्राइव / पेन ड्राइव लगा कर इन सॉफ्टवेयर का प्रयोग कर सकते हो|

इन सॉफ्टवेयर को एक साथ डाउनलोड, इनस्टॉल और मैनेज करने वाले टूल का नाम है - "Liberkey (लिबेर की)

इस टूल को डाउनलोड करने और फिर सभी सॉफ्टवेयर एक साथ इनस्टॉल करने के लिए यहाँ जाएँ:

आशा है आपको ये कंप्यूटर टिप्स अच्छा लगा, अपने कमेंट लिख कर अवश्य बताएं, धन्यवाद|